Site icon Samagra Bharat News website

आठ ट्रेनों का वांकानेर स्टेशन पर ठहराव

समग्र समाचार सेवा
राजकोट , 16 दिसंबर

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजकोट मंडल की आठ ट्रेनों का वांकानेर स्टेशन पर ठहराव दिया है।

सीनियर डीसीएम अभिनव जेफ ने बुधवार को बताया कि ट्रेन संख्या 02946 ओखा-मुंबई सेंट्रल प्रतिदिन और 01463 सोमनाथ-जबलपुर सप्ताह में पाँच दिन को आज से, 02945 मुंबई सेंट्रल-ओखा प्रतिदिन तथा 01464 जबलपुर-सोमनाथ सप्ताह में पाँच दिन को 17 दिसंबर से, 01465 सोमनाथ-जबलपुर द्वि-साप्ताहिक तथा 01466 जबलपुर-सोमनाथ द्वि-साप्ताहिक को 19 दिसंबर से, 09263 पोरबंदर-दिल्ली सराई रोहिल्ला द्वि-साप्ताहिक को 20 दिसंबर से, 09264 दिल्ली सराई रोहिल्ला – पोरबंदर द्वि-साप्ताहिक को 22 दिसंबर से वांकानेर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।

Exit mobile version