Site icon Samagra Bharat News website

राजौरी में राजनीतिक वर्कर को गोली मारी

समग्र समाचार सेवा
जम्मू , 16 दिसंबर

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार देर रात एक राजनीतिक कार्यकर्ता को गोली मार दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोटरंका के द्राज गंव निवासी रणजीत सिंह (36) को उनके घर के बाहर कुछ बंदूकधारियों ने गोली मार दी। हमले में घायल रणजीत को कांडी के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया , जहां से उसे राजौरी सरकारी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने घटना की पुष्टि की और कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आवश्यक तहीककात की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की हालत अभी स्थिर बनी हुई है।

Exit mobile version