Site icon Samagra Bharat News website

तनवीर बुकवाला के साथ फोटो शेयर कर एक बार फिर चर्चा में आईं एकता कपूर….

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17 दिसंबर।
टीवी स्क्रीन की फेमस फिल्म निर्माता एकता कपूर एक फोटो वायरल होने के बाद फिर से चर्चा का विषय बनी हुई है। टीवी क्वीन एकता कपूर हमेशा शोज और फिल्मों की वजह से सुर्खियों में तो रहती ही हैं, लेकिन इस बार वो अपने प्रसनल लाइफ की वजह से चर्चा में है।

जी हां बता दें कि टीवी सीरियल और फिल्म निर्माता एकता कपूर ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी शादी के चर्चे शुरू हो गए हैं। उन्होंने असुर निर्माता तनवीर बुकवाला के साथ एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ जो उन्होंने कैप्शन लिखा, उसने लोगों को परेशान कर दिया और साथ ही कई सारे सवाल खड़े कर दिए हैं।

एकता कपूर के साथ तस्वीर में नज़र आ रहे मिस्ट्री मैन का नाम तनवीर बुकवाला है, जो एक प्रोडक्शन कम्पनी के क्रिएटिव डायरेक्टर हैं और एकता के साथ काम कर चुके हैं। इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर के साथ एकता ने लिखा- और हम वहां पहुंच गये। सबको जल्द ही बताऊंगी। इस फोटो पर कई सेलेब्स और फॉलोअर्स ने कमेंट किये हैं। ख़ुद तनवीर ने कमेंट किया- यह दोस्ती रिश्तेदारी में बदलने का वक़्त आ गया है।

Exit mobile version