Site icon Samagra Bharat News website

अब फ्रांस में कर्फ्यू में होने वाली पार्टियों पर भी लगेगा रोक

समग्र समाचार सेवा
पेरिस,17 दिसंबर।
फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डारमानिन ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए हाल ही में लगाए गए रात के कर्फ्यू के बीच पार्टी करने वाले आयोजकों और अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

फ्रांस में मंगलवार से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के स्थान पर रात का कर्फ्यू लागू किया गया है जो रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। इस समय सीमा के भीतर नागरिकों को केवल अत्यावश्यक कार्याें के लिए यात्रा करने की छूट होगी। विशेष रूप से छुट्टी के समारोहों के दौरान कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। डारमानिन ने मंगलवार शाम सुरक्षा बलों के साथ कर्फ्यू के दौरान जांच का निरीक्षण करते हुए कहा कि इस तरह की जाने वाली पार्टियों के खिलाफ सरकार ने विशेष रूप से गंभीर रूख अपनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए 31 दिसंबर को 100,000 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि इन नियमों को तोड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बीएफएमटीवी प्रसारणकर्ता के मुताबिक पुलिस ने कर्फ्यू उल्लंघन के आरोप में अब तक 23 लोगों पर जुर्माना लगाया गया है तथा चार अन्य को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version