Site icon Samagra Bharat News website

गौहर और जैद से शेयर रोमांटिक प्री-वेडिंग फोटोशूट…

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17 दिसंबर।
टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान इन दिनों अपनी शादी में व्यस्त हैं। बता दें कि जैद दरबार जाने-माने म्यूजिक कम्पोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं और साथ ही कोरियोग्राफर हैं। जैद और गौहर आए दिन एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं औऱ अगल हफ्ते दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

गौहर और जैद की शादी 25 दिसम्बर 2020 को , हालांकि कोरोना की वजह से शादी को बेहद सादा रख गया है. गौहर खान ने शादी से एक पहले ही अपने प्री-वेडिंग फोटोशूट की झलक दिखा दी है जिसे देखकर आप भी कहेंगे वाह जोड़ी हो तो ऐसी. प्री-वेडिंग फोटोशूट की झलक दिखाते हुए गौहर खान ने कैप्शन में लिखा है, ‘एक हफ्ता बचा है..’।

जैद दरबार और गौहर खान इसी महीने की शुरूआत में दुबई वेकेशन मनाने गए थे। दुबई से गौहर खान और जैद दरबार ने फैंस के लिए ढेर सारी रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की थी। वहीं समय-समय पर ये कपल अपने डांस वीडियोज को भी सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है।

Exit mobile version