Site icon Samagra Bharat News website

तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी ने आज तृणमूल कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा

समग्र समाचार सेवा
कोलकाता, 17 दिसंबर।
तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी ने मंत्री व विधायक के बाद गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के सभी पदों से भी इस्तीफा दे दिया है। एक दिन पहले ही सुवेंदु ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले उन्होंने 27 नवंबर को राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

कहा जा रहा है कि सुवेंदु जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। स्पीकर का कहना है कि मैंने इस्तीफा देखा है, वो नियमों के मुताबिक नहीं है। ऐसे में इसपर बाद में निर्णय किया जाएगा। वहीं, गुरुवार को सुवेंदु ने तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व सभी पदों से इस्तीफे का पत्र भेज दिया।

उन्होंने मुख्यमंत्री से उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार करने का भी अनुरोध किया। हालांकि सुवेंदु ने पत्र में पार्टी छोडऩे का कोई कारण नहीं बताया है। उन्होंने लिखा, वह तृणमूल कांग्रेस का लंबे समय से सदस्य थे और उन्होंने पार्टी के लिए अपने जीवन का बहुमूल्य समय दिया है। अब उनका इस्तीफा मंजूर किया जाए। उल्लेखनीय है कि पर्क मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक सुवेंदु पिछले कुछ समय से पार्टी नेतृत्व से दूरी बरत रहे थे। वह बुधवार शाम राज्य विधानसभा आए और विधानसभा के सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा।

Exit mobile version