Site icon Samagra Bharat News website

समाजवादी पार्टी सांसद मोहम्मद आजम खान के खिलाफ 11 और मामले दर्ज

समग्र समाचार सेवा
रामपुर, 18 दिसंबर।
उत्‍तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी सांसद मोहम्मद आजम खान के खिलाफ 11 और मामले दर्ज होने के बाद उनके खिलाफ दर्ज कुल मामलों की फेहरिस्त बढ़कर 100 तक पहुंच गई है।

गुरुवार को एक विशेष अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई के दौरान, रामपुर पुलिस ने विशेष सांसद/विधायक अदालत को बताया कि आजम खान का नाम 11 और एफआईआर में जोड़ा गया है. पहले ये मामले जिले में मकानों के कथित अवैध विध्वंस को लेकर उनके करीबी सहयोगियों के खिलाफ दर्ज किए गए थे।

बता दें क‍ि आजम खान और उनका परिवार इस साल फरवरी से सीतापुर जेल में है, उनके खिलाफ अतिक्रमण, जमीन हड़पने, बिजली चोरी, किताब चोरी, मूर्ति चोरी, बकरी चोरी, भैंस चोरी और धमकाने के कई मामले दर्ज हैं।

आजम खान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए. वह वर्तमान में अपनी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ सीतापुर जेल में बंद हैं।

Exit mobile version