Site icon Samagra Bharat News website

बॉक्सर विजेंदर सिंह ने टीकरी बॉर्डर पर किसानों को बांटा भोजन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18दिसंबर।
कांग्रेस नेता और बॉक्सर विजेंदर सिंह ने शुक्रवार को टीकरी बॉर्डर पर किसानों को भोजन बांटा। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह किसानों की सेवा के लिए यहां आये हैं। जब तक केंद्र नए कृषि कानूनों को वापस नही ले लेता तब तक वह किसानों के साथ खड़े रहेंगे।

वहीं, नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन और रास्ते बंद किए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि किसानों के आंदोलन को बिना बाधा जारी रखने की इजाजत दी जानी चाहिए और यह अदालत इसमें दखल नहीं देगी, क्योंकि विरोध करने का अधिकार मौलिक अधिकार है। अदालत ने सिर्फ एक ही चेतावनी दी कि किसानों या पुलिस की तरफ से शांति भंग नहीं होनी चाहिए। अदालत ने कहा कि किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन इससे दूसरों के आने-जाने और खानपान की जरूरी वस्तुएं हासिल करने का मौलिक अधिकार बाधित नहीं होना चाहिए। प्रदर्शन करने के अधिकार का मतलब पूरे शहर की नाकाबंदी नहीं है।

Exit mobile version