Site icon Samagra Bharat News website

अगर वजन बढ़ाने के साथ करना चाहते है हाई बीपी को कंट्रोल तो साबूदाना करें सेवन

साबूदाना को सात्विक भोजन माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि साबूदाना के बिना व्रत पूरा नहीं होता है। व्रती साबूदाने की खिचड़ी और खीर का सेवन करते हैं। साबूदाना में कैल्शियम, आयरन, स्वस्थ कार्ब्स और फाइबर पाए जाते हैं। इसके लिए व्रत-उपवास के दौरान साबूदाना का सेवन उत्तम माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। खासकर वजन बढ़ाने के लिए साबूदाना दवा समान है। इसके अतिरिक्त कई अन्य बीमारियों में साबूदाना का सेवन लाभदायक होता है। आइए जानते हैं इसके अन्य फायदे –

1.साबूदाना में कार्ब्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आंतरिक अंगों की सुरक्षा के लिए शरीर में आवश्यक वसा ऊतकों के निर्माण में मदद करता है और पूरे शरीर में एक समान लिपिड वितरण करता है। साबूदाना वजन बढ़ाने वालों के लिए उत्तम आहार है।

2. दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग हाई बीपी से परेशान हैं। इसके लिए साबूदाना का सेवन किया जा सकता है। इसमें पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे शरीर में रक्त का संचार सही से होता है। साथ ही यह रक्त के प्रवाह में गति प्रदान करता है। इससे उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। साबूदाना के सेवन से तनाव कम होता है, जिससे स्ट्रोक और हृदयघात का खतरा कम हो जाता है।

Exit mobile version