Site icon Samagra Bharat News website

फटा जूता पहन कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉलिंग कर रहे मोहम्मद शमी, जानिए क्या है माजरा

समग्र समाचार सेवा
मुंबई,18 दिसंबर।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इंडियन टीम ने पहली पारी में 244 रन बनाए हैं और पिंक बॉल से हो रहे इस टेस्ट मैच में भारत ने भी अच्छी शुरुआत कर ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेज दिया है। हालांकि जब मोहम्मद शमी मैच में गेंदबाजी करने आए तो फैंस उन्हें देखकर हैरान रह गए।

खबर के मुताबिक शमी इस मैच में फटा जूता पहन कर खेल रहे हैं। मैच के दौरान शमी के जूते पर जब कैमरा फोकस हुआ तो उनका बाएं पैर का जूता आगे से फटा हुआ था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मसलन एडम गिलक्रिस्ट, मार्क वॉ और शेन वार्न कमेंटरी के दौरान इस बारे में बात करते नजर आए।

इस मामले में शेन वार्न ने कहा कि मोहम्मद शमी का हाई आर्म एक्शन है। जिसके चलते जब अपने एक्शन के दौरान वे बॉल को रिलीज करते हैं तो लैंडिग के वक्त बाएं पैर का अंगूठा जूते के अंदरूनी फ्रंट हिस्से से टकराता है और इससे गेंदबाजी करने में दिक्कतें आ सकती हैं। इससे बचने के लिए ही शमी के एक जूते में छेद देखा जा सकता है ताकि उनके बाएं पैर के अंगूठे को स्पेस मिल सके।
मजाकिया तौर पर उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शमी बल्लेबाजी के दौरान फटा जूता नहीं पहनेंगे क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज यॉर्कर बॉल्स से उनके हालातों को मुश्किल बना सकते हैं।

Exit mobile version