Site icon Samagra Bharat News website

आरपीएफ जवान चलती ट्रेन में चढ़ रहे व्यक्ति की बचाई जान

समग्र समाचार सेवा
मथुरा, 18दिसंबर।

उत्तर मध्य रेलवे के मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के सजग जवानों झेलम एक्सप्रेस में चढ़ने का प्रयास करते यात्री की फिसल कर गिरने के बाद उसको बचा लिया। बता दें कि मथुरा जंक्शन स्थित प्लेटफार्म संख्या दो पर झेलम एक्सप्रेस में चढ़ने का प्रयास करते समय एक यात्री अचानक गिर गया और प्लेटफार्म तथा गाड़ी के मध्य आ गया इस बीच स्टेशन पर ड्यूटी दे रहे रेलवे सुरक्षा बल मथुरा जंक्शन के जवान सतीश कुमार ने सजगता का परिचय देते हुए यात्री को समय रहते सुरक्षित बचा लिया। जिसकी रेलवे प्लेटफार्म पर मौजूद रेल यात्रियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की यह घटना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। घटना की पुष्टि करते हुए रेलवे सुरक्षा बल मथुरा जंक्शन के प्रभारी निरीक्षक सीबी प्रसाद ने कहां है कि जवान की सतर्कता की वजह से एक रेल यात्री की जान बच गई।

Exit mobile version