Site icon Samagra Bharat News website

खरमास में भी कर सकते हैं ये कार्य, जानें इस मास के कुछ शुभ मुहूर्त

इस वर्ष के खरमास का प्रारंभ 15 दिसंबर 2020 की रात्रि से हो चुका है। खरमास में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसै मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। सूर्य की धनु संक्रांति के कारण ये सब कार्य वर्जित होते हैं। मकर संक्रांति के प्रारंभ से मांगलिक कार्य फिर से होने लगते हैं। इस वर्ष खरमास 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक है। हालांकि खरमास में कुछ ऐसे कार्य हैं, जिनको करने पर मनाही नहीं होती है। आइए जानते हैं कि खरमास में कौन से कार्य कर सकते हैं?

खरमास में भूमि और मकान खरीदने के लिए 6 दिन शुभ मुहूर्त हैं। आप 31 दिसंबर 2020, 03 जनवरी 2021, 04 जनवरी, 08 जनवरी, 09 जनवरी और 12 जनवरी को मकान और भू​मि खरीद सकते हैं।

खरमास के समय में वाहन खरीदने के लिए 7 दिन के शुभ मुहूर्त है। आप 18 दिसंबर, 20 दिसंबर, 27 दिसंबर, 30 दिसंबर, 01 जनवरी 2021, 06 जनवरी और 08 जनवरी को वाहन खरीद सकते हैं।

बता दें कि हिन्दू धर्म में खरमास में विवाह, लग्न, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। कहा जाता है कि सूर्य जब धनु राशि में होता है तो विचित्र परिणाम प्राप्त होता है। यह जीवों के लिए ठीक नहीं होता है। खरमास के समय में लोगों को भगवान भास्कर की पूजा करनी चाहिए।

Exit mobile version