Site icon Samagra Bharat News website

छह जनवरी को होगी उमा भारती के खिलाफ महोबा कोर्ट में आपराधिक मुकदमे की सुनवाई

समग्र समाचार सेवा
प्रयागराज, 19दिसंबर।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के खिलाफ महोबा कोर्ट में चल रहे आपराधिक मुकदमे की कार्यवाही पर लगी रोक हटा लिया है। अब इस मुकदमे पर वैधता की याचिका की सुनवाई छह जनवरी को होगी।

बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती व अन्य के खिलाफ लम्बे समय से विचाराधीन याचिका को अंतिम निस्तारण के लिए छह जनवरी को पेश करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सुनीत कुमार ने उमा भारती व छह अन्य की मुकदमे की वैधता की चुनौती याचिका पर दिया है। ज्ञात हो कि महोबा जिला प्रशासन ने उमा भारती व समर्थकों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी थी।

उमा भारती के खिलाफ मामला महोबा के थाना चरखारी, महोबा के अंतर्गत 2012 की है। याची का कहना है कि यह केस राजनीतिक कारणों से दर्ज कराया गया है। वह विधानसभा चुनाव लड़ रही थी। झूठे आरोपों पर केस दर्ज कराया गया है।

Exit mobile version