Site icon Samagra Bharat News website

8 विकेट से हारा भारत- ऑस्ट्रेलिया ने जीता एडिलेड टेस्ट

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19दिसंबर।

एडिलेड ओवल के मैदान पर खेले गए डे-नाइट टेस्ट के तीसरे दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

पैट कमिंस-जॉश हेजलवुड की शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया की दूसरी पारी को 36 रन पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 90 रन के आसान स्कोर को 2 विकेट खोकर 21 ओवर में हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया से लिए हेजलवुड ने शानदार पांच विकेट हॉल लिया, जबकि कमिंस के हाथ चार सफलताएं आईं। लेकिन मैन ऑफ द मैच का खिताब कप्तान टिम पेन को मिला। पेन ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 99 गेंदो पर 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी, जिसके दम पर ऑस्ट्रेलिया टीम 191 रन के स्कोर तक पहुंच सकी थी।
मैच की शुरुआत में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 244 रन बनाए थे। पहली पारी में कप्तान कोहली ने भारत की ओर से सर्वाधिक 74 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरी पारी में टीम इंडिया का एक भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका।

मोहम्मद शमी के रिटायर हर्ट होने के साथ भारतीय पारी 36 रन पर खत्म हुई, जो कि टेस्ट क्रिकेट में भारत का सबसे कम स्कोर है। और 53 रनों की शुरुआती बढ़त मिलने के बाद भी टीम इंडिया मैच हार गई।

Exit mobile version