Site icon Samagra Bharat News website

10 जनपथ में सोनिया गांधी की कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19दिसंबर।

कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ आज शनिवार को 10 जनपथ में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है, जिसमें कई ऐसे नेता शामिल हैं। जिन्होंने सक्रिय नेतृत्व और व्यापक संगठनात्मक बदलाव की मांग को लेकर पहले पत्र लिखा था।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एके एंटनी, अंबिका सोनी, अशोक गहलोत, पी चिदंबरम, कमलनाथ और हरीश रावत की मौजूदगी में पत्र लिखने वाले नेताओं की सोनिया के साछ बैठक हो रही है।

सोनिया के आवास 10 जनपथ पर चल रही इस बैठक में गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, शशि थरूर और कई अन्य नेता शामिल हैं. ये नेता पत्र लिखने वाले 23 नेताओं में शामिल थे।

गौरतलब है कि गत अगस्त महीने में गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और कपिल सिब्बल समेत कांग्रेस के 23 नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी के लिए सक्रिय अध्यक्ष होने और व्यापक संगठनात्मक बदलाव करने की मांग की थी। इसे कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी नेतृत्व और खासकर गांधी परिवार को चुनौती दिए जाने के तौर पर लिया. कई नेताओं ने गुलाम नबी आजाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

बिहार विधानसभा चुनाव और कुछ प्रदेशों के उप चुनावों में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भी आजाद और सिब्बल ने पार्टी की कार्यशैली की खुलकर आलोचना की थी और इसमें व्यापक बदलाव की मांग की थी. इसके बाद वे फिर से कांग्रेस के कई नेताओं के निशाने पर आ गए।

Exit mobile version