Site icon Samagra Bharat News website

विश्वभारती यूनिवर्सिटी पहुंचे अमित शाह, रवींद्रनाथ टैगोर को अर्पित की श्रद्धांजलि

समग्र समाचार सेवा
कोलकत्ता, 20दिसंबर।
आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को विश्वभारती यूनिवर्सिटी पहुंचे, यहां उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में रवींद्र भवन में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की। शाह का उपासना गृह और संगीत भवन का दौरा करने का भी कार्यक्रम है जहां पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत रवींद्र संगीत की प्रस्तुति देंगे।

बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर मिशन बंगाल पर निकले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। कल उन्होंने जहां प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला, तो वहीं आज वे बोलपुर में एक बड़ा रोड शो भी करने वाले हैं. इसे बंगाल में भाजपा के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

Exit mobile version