Site icon Samagra Bharat News website

कोलोन विश्वकप: भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीते नौ पदक

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,21दिसंबर।
जर्मनी के कोलोन में आयोजित कोलोन विश्वकप में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ पदक अपने नाम किये जिसमे तीन स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल है।

बता दें कि इस विश्वकप का फ़ाइनल मुकाबला शनिवार रात को हुआ। एशियाई खेलों के चैंपियन और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता पंघाल ने इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि मनीषा मौन और विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता सिमरनजीत कौर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किये।

इसी के साथ भारतीय मुक्केबाजों ने अपने 67 दिनों के यूरोप प्रशिक्षण और प्रतियोगिता अभियान को सफलतापूर्वक समाप्त कर दिया। भारत की तरफ से पांच महिला और आठ पुरुष भारतीय मुक्केबाजों ने इटली में मजबूत तैयारी के बाद कोलोन बॉक्सिंग विश्व कप में भाग लिया था।

Exit mobile version