Site icon Samagra Bharat News website

ब्रिटेन में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, पूरी दुनिया में हड़कंप

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21 दिसंबर।

जहां एक तरफ पूरी दुनिया में कोरोना का वैक्सीन आने की खबर से खुशी की लहर देखने को मिलने रही है वहीं दूसरी तरफ ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। जी हां और इसकी को देखते हुए ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट्स और अन्य संपर्क साधनों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन की वजह से भारत में भी हड़कंप मच गया है। आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में इस बारे में एक उच्च स्तरीय बैठक होने जा रही है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन) की पहचान होने के बीच इस पर चर्चा के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज संयुक्त निगरानी समूह (जेएमजी) की आपात बैठक बुलाई है।

माना जा रहा है कि कोरोना वायरस का नया प्रकार ब्रिटेन में संक्रमण को तेजी से फैलाने के लिए जिम्मेदार है।

जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार के चलते इस पर चर्चा के लिए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) की अध्यक्षता में सोमवार को संयुक्त निगरानी समूह की बैठक होगी। भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ रॉडरिको एच ऑफ्रिन भी बैठक में शामिल हो सकते हैं जोकि जेएमजी के सदस्य हैं।

Exit mobile version