Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना संक्रमित बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी पटना एम्‍स में भर्ती…

समग्र समाचार सेवा
पटना, 21 दिसंबर।

कुछ दिनों पहले कोरोना संक्रमित पाए गए बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतनराम मांझी की हालत और खराब होने के बाद उन्‍हें पटना के एम्स में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा के अध्‍यक्ष एवं पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी बीते 12 दिसंबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद से वे होम आइसोलेशन में थे। शनिवार को पटना एम्स में उनका सीटी स्कैन कराया गया। हालत में सुधार ना होने के कारण मांझी डॉक्टरों की सलाह पर रविवार को अस्पताल में भर्ती हो गए। उनकी हालत में सुधार है।

आपको बता दें कि बीते 24 घंटे के दौरान बिहार में कोरोना के 599 नए मरीज मिले हैं। जबकि, 584 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए हैं। रविवार को पांच मरीजों की मौत भी हो गई। राज्‍य में कुल सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 97.44 फीसद रिकवरी रेट के साथ 4976 रह गया है।

Exit mobile version