Samagra Bharat News website

ममता बनर्जी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का दावा- भाजपा अच्छा करती है, तो छोड़ दूंगा राजनीति

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्‍ली, 21दिसंबर।
अभी बंगाल में इस्तिफे का दौर चल रहा है कि इसी दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी को बंगाल विधानसभा चुनाव में 10 सीटें भी नहीं मिलने जा रही हैं। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अभी से शुरू हो गया है।

अभी अमित शाह भी पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे से दिल्‍ली लौटे हैं कि प्रशांत किशोर ने कहा है कि अमित शाह के बंगाल दौरे से भाजपा को कोई खास फायदा होने नहीं जा रहा है। भाजपा नेता का यह दौरा मीडिया की बनाई हुई छवि है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नतीजों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाएगी।

प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा कि मीडिया के समर्थित पक्ष द्वारा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया। असल में भाजपा को दहाई का आंकड़ा पार करने में भी मुश्किल होगी। कृपया इस ट्वीट को सेव कर लीजिए और अगर भाजपा अच्छा करती है, तो मैं यह काम छोड़ दूंगा।’

Exit mobile version