Site icon Samagra Bharat News website

संबलपुर डिविजन में पटरी से उतरी पुरी-सूरत एक्सप्रेस ट्रेन, बड़ा हादसा टला

समग्र समाचार सेवा
संबलपुर,21दिसंबर।
आज सुबह-सुबह ओडिशा के संबलपुर डिविजन में पुरी-सूरत एक्सप्रेस ट्रेन (02827) पटरी से उतर गई। बता दें कि यह हादसा हाथी के टकराने से हुआ। हटिबारी और मानेश्वर रेलवे स्टेशनों के बीच रात 2.04 बजे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रेन के इंजन के छह पहिए पटरी से उतर गए। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने जानकारी देते हुए कहा कि ट्रेन में सवार यात्रियों और लोको पायलट को कोई चोट नहीं आई है। सभी सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन रविवार को सुबह 7.24 बजे 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हटिबरी से रवाना हुई। ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर डिवीजन के करीब 2:04 बजे एक हाथी इंजन से टकरा गया। हादसे के कारण इंजन फ्रंट ट्रॉली के सभी पहिए पटरी से उतर गए।

Exit mobile version