Site icon Samagra Bharat News website

रांची के स्कूलों में 9 महिने बाद लौटी रौनक, निर्धारित समय से स्कूल पहुंचे बच्चें

समग्र समाचार सेवा
रांची, 21दिसंबर।
रांची के स्कूलों में 9 महीने बाद एक बार रौनक लौट आयी है। जी हां महिनों बाद 10वीं और 12वीं के बच्चे निर्धारित समय से स्कूल पहुंचे। स्कूल पहुंचने वाले बच्चों से मेन गेट पर ही प्रवेश से पहले उनका हैंड सैनिटाइज करवाया गया। इसके साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही छात्रों को अंदर प्रवेश करने की इजाजत दी गयी। इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए नजर आए। साथ ही स्कूल आने वाले छात्रों के अभिभावकों से सहमति पत्र भी लिखवा कर लिया गया था।

Exit mobile version