Site icon Samagra Bharat News website

SBI दे रहा है सस्ते में घर और प्लॉट खरीदने का मौका, जाने कैसे

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21दिसंबर।
अगर आप सस्ती कीमत में प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास एक बेहतर मौका है। भारतीय स्टेट बैंक लोन न चुकाने वाले लोगों की प्रॉपर्टी की नीलामी करेगा। ये उन लोगों की प्रापर्टी है जो लोन नहीं चुका पाए हैं और बैंक अपनी फंसी हुई रकम वापस निकाल रहा है। इसकी जानकारी बैंक की ओर से ट्वीट कर दी गई है। ये नीलामी ऑनलाइन होगी, इसमें रेसिडेंशियल, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल हर तरह की प्रॉपर्टी खरीदने का मौका मिलेगा।

भारतीय स्टेट बैंक ने ट्वीट में लिखा है कि क्या आप भी निवेश करने के लिए प्रापर्टी सर्च कर रहे हैं? अगर ऐसा है तो आप एसबीआई ई-ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। नीलामी नियमों के अनुसार, ई-नीलामी की तारीख पर नीलामी वाले घंटों में बिडर्स को लॉग-इन कर बोली लगानी होगी। बैंक की वेबसाइट पर कुछ लिंक्स भी मौजूद हैं। इन पर जाकर प्रॉपर्टी से संबंधित जानकारी और उनकी लोकेशंस पता की जा सकती हैं।
बता दें कि नीलामी में बोली लगाने वालों को अपना आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी की जरूरत होगी।

Exit mobile version