Site icon Samagra Bharat News website

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन….

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21दिसंबर।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा का दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में निधन हो गया। वे 93 साल के थे। बीते कुछ समय से वे बीमार चल रहे थे।
बता दें कि कांग्रेस कोषाध्यक्ष रहे मोतीलाल वोरा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके रह चुके हैं।

मोतीलाल वोरा मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले मोतीलाल वोरा ने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली थी। मोतीलाल वोरा का जन्म 20 दिसंबर 1928 को राजस्थान के नागौर जिले में हुआ था। उनके बेटे अरुण वोरा दुर्ग से विधायक हैं और वे तीन बार विधायक के रूप में चुनाव जीत चुके हैं।

Exit mobile version