Site icon Samagra Bharat News website

जिला ऊना के गगरेट थाना के तहत गांव पांवडा में पीबी नंबर से 12 बोर की राइफल बरामद

समग्र समाचार सेवा

ऊना,22दिसंबर।
जिला ऊना के गगरेट थाना के तहत गांव पांवडा में पीबी नंबर की एक कार से 12 बोर की एक राइफल बरामद की गई है। कार में दो लोग सवार थे। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। बता दें कि जोगिंदर और राकेश कुमार निवासी बड़ोह रविवार देर रात को पीबी नंबर की एक कार में सवार होकर जा रहे थे। रात को पेट्रोलिंग करने वाली पुलिस टीम ने जब पंजाब नंबर की गाड़ी देखी तो उन्हें शक हुआ। जैसे ही पुलिस टीम ने गाड़ी की जांच की वैसे ही उन्हें गाड़ी से राइफल बरामद हो गई।

इस कार को जोगिंदर सिंह चला रहा था। गाड़ी की पिछली सीट पर राकेश कुमार के पास 12 बोर की राइफल थी। पुलिस ने तुंरत राइफल को अपने कब्जे ले लिया और दोनों को बंदूक का लाइसेंस दिखाने के लिए कहा गया, लेकिन दोनों लाइसेंस नहीं दिखा पाए। पुलिस ने जब सख्ती से पूछा तो जोगिंदर सिंह ने बताया कि ये बंदूक रॉकी निवासी थापलां ने उसे ठीक करने के लिए दी है। डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने बताया कि पुलिस ने राइफल कब्जे में ले ली है। जांच की जा रही है कि ये लोग इतनी रात को बंदूक लेकर क्यों घूम रहे थे। फिलहाल इनके खिलाफ आर्म एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है।Una में पीबी नंबर Car से 12 बोर की राइफल बरामद, Police ने कब्जे में ली

Exit mobile version