Site icon Samagra Bharat News website

अमेरिका में कोरोना का कहर, पिछले सप्ताह हर 33 सेकेंड पर दर्ज की गई एक मौत

The speed of corona in India is slowly decreasing. In the last 24 hours, a total of 53 thousand 256 new cases of infection have come inside the country. This is the first time after 88 days that so few new cases of corona have been registered.

समग्र समाचार सेवा
वाशिंगटन,22दिसंबर।

जहां एक तरफ कोरोना वैक्सीन की लेकर अमेरिका में तेजी की उम्मीद थी वहीं अब दूसरी तरफ यहां कोरोना का कहर का सबसे घातक सप्ताह रहा। जी हां पिछले सप्‍ताह अमेरिका में घातक कोविड-19 के कारण हर 33 सेकेंड में एक मौत दर्ज की गई। इस बीमारी ने पिछले सात दिनों में 18 हजार से अधिक जिंदगियां ले ली, जो पिछले सप्‍ताह की तुलना में 6.7 फीसद अधिक है। रायटर्स के अनुसार, इस आंकड़े को नया रिकॉर्ड बताया गया है।

अमेरिका की जॉन्‍स हॉपकिन्‍स यूनिवर्सिटी के अनुसार, अब तक दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमितों का कुल आंकड़ा 7 करोड़ 73 लाख 35 हजार 4 सौ 42 व 17 लाख 1 हजार 6 56 लोगों की मौत हो चुकी है। अन्‍य देशों की तुलना में अमेरिका में कोराना का कहर सबसे अधिक है। यहां अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 18,029,528 और मरने वालों की संख्‍या 319,354 है।

छुट्टियों के मौसम में सफर की मनाही वाले स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों द्वारा दायर याचिकाओं के बावजूद 3.2 मिलियन लोग शुक्रवार, शनिवार और रविवार को अमेरिका के एयरपोर्ट पर मौजूद थे। स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों के बीच इस बात को लेकर चिंता है कि इस भीड़ के कारण संक्रमण में विस्‍तार होगा और अस्‍पतालों पर बोझ बढ़ेगा जो पहले से थैंक्‍सगिविंग सेलिब्रेशन के बाद भरा हुआ है। इस बीच कोविड-19 वैक्‍सीन को लेकर भी बाजार गर्म है। देश में दो नए वैक्‍सीन की शुरुआत हो चुकी है। संभव है कि कोरोना वायरस महामारी की गति इसके बाद रुक जाए। पिछले सप्‍ताह कोविड-19 मामलों में 1 फीसद की गिरावट दर्ज की गई थी।

Exit mobile version