Site icon Samagra Bharat News website

जम्मू-कश्मीर जिला विकास परिषद चुनाव परिणाम: पीएजीडी को 40,भाजपा-11, कांग्रेस-7, JKAP-5 सीटों पर विजयी

समग्र समाचार सेवा
जम्मू, 22दिसंबर।
जम्मू-कश्मीर जिला विकास परिषद के चुनावी परिणामों में अभी तक पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन बढ़त बनाए हुए है। प्रदेश की 280 सीटों में से अभी तक 247 के रुझान आए हैं। पीएजीडी 40 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कर चुकी है जबकि अभी भी 59 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं भाजपा 11 सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित कर चुकी है जबकि 48 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा कांग्रेस के खाते में भी 7 सीटें आई हैं। यही नहीं पार्टी 16 सीटों पर आगे चल रही है। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी ने भी पांच सीटें जीती हैं जबकि पांच पर आगे चल रही है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों का भी प्रदर्शन भी बेहतर है। अभी तक 19 निर्दलीय उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित कर चुके हैं जबकि 37 पर बढ़त बनाए हुए हैं।

Exit mobile version