Site icon Samagra Bharat News website

ब्रिटेन से लौटे 7000 लोगों को किया जाएगा ट्रेस, घर-घर जाकर होगी सेहत की जांच

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23 दिसंबर।
ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के पाए जाने के बाद पूरी दुनिया एक बार फिर से अलर्ट हो चुकी है। 22 दिसंबर की रात के बाद से ब्रिटेन से भारत में की जाने वाली हवाई यात्रा पर 31 दिसंबर तक के लिए रोक लगा दी गई है साथ ही अब उन लोगों को ट्रेस किया जाएगा, जो लोग ब्रिटेन से इन दिनों भारत लौटे हैं।
बता दें कि पिछले 2 हफ्तों में अबतक 7000 लोग दिल्ली पहुंच चुके हैं। ऐसे में अब उनके घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जांच करेंगे।

ज्ञात हो कि अबतक ब्रिटेन से भारत आए 20 यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है और उनका ट्रीटमेंट चल रहा है, बता दें कि एयरपोर्ट पर लैंड करने वाले यात्रियों को उनकी कोरोना की रिपोर्ट आने तक रोककर रखा जा रहा है। अगर यात्री कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं तो उन्हें अस्पताल भेजा जा रहा है, वहीं अघर उनकी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें 7 दिनों तक क्वारंटीन रखा जा रहा है।

Exit mobile version