Site icon Samagra Bharat News website

प्रयागराज में बड़ा हादसा: इफको में आधी रात अमोनिया गैस का रिसाव, दो दर्जन कर्मचारी की हालत नाजुक

समग्र समाचार सेवा
प्रयागराज, 23दिसंबर।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इफको फूलपुर में मंगलवार रात एक पाइप में तकनीकी खराबी से अमोनिया गैस लीक हो गया। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। इस हादसे में दो अफसरों की मौत हो गई है। गैस रिसाव की चपेट में आकर दो दर्जन कर्मचारी बीमार हो गए हैं। इन सभी को अस्पाल में भर्ती कराया गया है। बीमार कर्मचारियों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस हादसे में प्लांट के असिस्टेंट मैनेजर बीपी सिंह और डेप्युटी मैनेजर अभिनंदन की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक इफको के पी-1 यूनिट में मंगलवार रात लगभग 11:00 बजे अमोनिया गैस पाइप का कोई पार्ट अचानक निकल गया। इससे अमोनिया गैस लीक करने लगा। वहां मौजूद कर्मचारी बीपी सिंह उसे ठीक करने गए, लेकिन अमोनिया गैस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें बचाने पहुंचे अभिनंदन भी झुलस गए। वहां मौजूद कर्मचारियों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला लेकिन तब तक पूरी यूनिट में अमोनिया का रिसाव हो चुका था। इससे लगभग 15 से ज्यादा कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। कुछ लोग वहीं बेहोश होने लगे।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एक्सपर्ट ने स्थिति को नियंत्रण में किया। इफ़को के पीआरओ विश्वजीत श्रीवास्तव ने गैस लीक होने की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि अमोनिया की चपेट में आने से बीमार हुए धर्मवीर सिंह, लालजी, हरिश्चंद्र, अजीत कुशवाहा, अजीत, राकेश कुमार, शिव, काशी, बलवान, अजय यादव, सीएस यादव और आरआर विश्कर्मा को इफको में बने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बीपी सिंह, अभिनंदन, एसपी राम और राकेश की हालत बिगड़ने पर उन्हें शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे एसपी गंगापार धवल जायसवाल, सीओ रामसागर, एसडीएम युवराज सिंह और इफको के यूनिट हेड मोहम्मद मसूद आदि अफसर बचाव अभियान में लगे रहे।

Exit mobile version