Site icon Samagra Bharat News website

जम्मू-कश्मीर के डीडीसी चुनाव में बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23दिसंबर।
जम्मू-कश्मीर में विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव की मतगणना आधी रात तक जारी है। रात 12 बजे तक प्रदेश की 280 सीटों में से 240 सीटों के परिणाम आ चुके हैं। अब तक आये नतीजों से स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अभी तक 70 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि नतीजों में गुपकार गठबंधन आगे है।

किसको कितनी सीटें मिलीं
भाजपा-70′ नेशनल कांफ्रेंस-56, निर्दलीय-43, पीडीपी-26, कांग्रेस-21, जेकेएपी-10, जेकेपीसी-06, सीपीआईएम-05, जेकेपीएम-03, जेकेएनपीपी को 02 और पीडीएफ व बीएसपी को एक-एक सीट मिलीं हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह नौ बजे से प्रदेश के सभी 20 जिलों में मतगणना शुरू हुई। बैलेट से हुए मतदान के चलते गणना करने में समय लग रहा है।

Exit mobile version