Site icon Samagra Bharat News website

मोक्षदा एकादशी के दिन जरूर करें ये काम….

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23 दिसंबर।
मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी मनाई जाती है। इस साल मोक्षदा एकादशी 25 दिसंबर को मनाई जाएगी।
आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें आप मोक्षदा एकादशी के दिन कर सकते हैं-

– मोक्षदा एकादशी पर भगवान विष्णु की पीले रंग के फूलों से पूजा करनी चाहिए. इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होती है. पीले रंग के फूल विष्णु जी को बेहद ही प्रिय होते हैं.

– इस दिन पीपल के वृक्ष पर जल जरूर चढ़ाएं. पीपल में भगवान विष्णु का वास मन जाता है. इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है. साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार आता है.

– इस दिन भगवान विष्णु को पीले रंग के फल, कपड़े व अनाज अर्पित करें. इसके बाद ये सभी चीजें गरीबों को दान कर देनी चाहिए. ऐसा करने से भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद मिलता है.

– इस दिन भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाना चाहिए. खीर में तुलसी के पत्ते डाल कर भोग लगाएं. इससे घर में शांति बनी रहती है. परिजनों के बीच भाईचारा बना रहता है.

– इस दिन शाम को तुलसी के सामने गाय के घी का दीपक जलाएं और 11 परिक्रमा करें. इससे घर में सुख और शांति बरकरार रहती है.

Exit mobile version