Site icon Samagra Bharat News website

इंडिगो की फ्लाइट में पैसेंजर को हार्टअटैक आने से इमरजेंसी लैंडिंग…

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 23दिसंबर।
इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट में कल यानि मंगलवार देर शाम को एक यात्री को हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बाद में पैसेंजर की मौत हो गई।

बता दें कि यह फ्लाइट बेंगलुरु से दिल्ली जा रही थी। हरियाणा के करनाल के रहने वाले भूषण कुमार को अचानक सीने में दर्द हुआ था। फ्लाइट में मौजूद स्टाफ के अनुसार पैंसजर को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के तुरंत बाद भूषण को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनके शव को लालघाटी के एक अस्पताल में रखा गया है। साथ ही पुलिस उनके परिवार से संपर्क कर रही है। दूसरी ओर यात्री को उपचार के लिए पहुंचाने के बाद फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

Exit mobile version