Site icon Samagra Bharat News website

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सर्च ऑपरेशन के दौरान पकड़े गए अल-बदर के 4 आतंकी

समग्र समाचार सेवा
श्रीनगर, 24दिसंबर।
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अवंतीपोरा जिले में एक तलाशी अभियान के दौरान अल-बदर के चार आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके को सील कर तलाशी ली गई।

इलाके की तलाशी के दौरान छुपा हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों के पास से एक एके 56 राइफल, एक एके 56 मैगजीन, 28 राउंड गोला बारूद और एक हथगोला बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों ओरे से गोलीबारी भी हुई है।

वहीं, इधर बारामूला जिले में सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के करीरी इलाके के वानिगम पाईं में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से मुठभेड़ शुरू हो गई।

Exit mobile version