Site icon Samagra Bharat News website

सोने एवं चांदी की कीमतों में आज बढ़ोत्तरी, जानें क्या हो गए हैं भाव

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24दिसंबर।
राष्ट्रीय राजधानी में आज यानि गुरुवार को सोने एवं चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 385 रुपये की बढ़त के साथ 49,624 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले सत्र में सोने का बंद भाव 49,239 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
दिल्ली में चांदी की कीमत 1,102 रुपये की भारी बढ़ोत्तरी के साथ 66,954 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले सत्र में यानी बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 65,852 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

Exit mobile version