Site icon Samagra Bharat News website

पुलिस और कानून से बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े किया छात्रा का अपहरण और रेप

समग्र समाचार सेवा
एटा, 24दिसंबर।
लाखों कोशिशों के बाद भी यूपी में बदमाशों में पुलिस और कानून का कोई भय नज़र नही आ रहा। घटना उत्‍तर प्रदेश के एटा का है जहां कॉलेज पढ़ने जा रही एक बीएससी की स्‍टूडेंट्स का अपहरण करने के बाद गैंगरेप की वारदात सामने आई।
मामला सामने आने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, थाना बागवाला क्षेत्र के एक गांव की स्‍टूडेंट बीएससी में पढ़ रही है. वह बुधवार को परसौन स्थित एक डिग्री कॉलेज में एक ऑटो पढ़ने जा रही. ऑटो उतरने के बाद वह पैदल कॉलेज जा रही थी, तभी एक ऑटो में आए दो युवकों ने उसे जबरन खींचकर ऑटो में बिठा लिया. एक आरोपी छात्रा के साथ रेप करता रहा तो दूसरा ऑटो चला रहा था।

स्‍कूल प्रबंधन को जैसे ही इस वारदात की जानकारी मिली तो उसे पुलिस को इस बारे में सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सक्र‍ियता से दोनों आरोपियों को अरेस्‍ट कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, हरनावली निवासी आरोपी राजा ने छात्रा के साथ रेप किया और दिनेश नाम का आरोपी ऑटो चला रहा था. पुलिस ने छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया था. एटा के सीओ ने कहा कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version