Site icon Samagra Bharat News website

कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा में किसानों ने कराया टोल फ्री

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़,25दिसंबर।
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के 30वें दिन भी किसान दिल्ली की सभी सीमाओं पर डटे हैं। इसी के चलते हरियाणा में किसानों ने आज टोल फ्री करवाने शुरू कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा में किसानों ने शुक्रवार से टोल फ्री करवाने का ऐलान किया था।
इसी के मद्देनजर झज्जर में झज्जर रोहतक नेशनल हाईवे पर डीघल टोल किसानों ने सुबह नौ बजे से फ्री करवा दिया। टोल प्रबंधक नितेश मलिक का कहना है कि किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। प्रशासन की तरफ से टोल फ्री कराने की सूचना नहीं है। टोल से 24 घंटे में करीबन 18 से 20 हजार वाहन गुजरते हैं। 24 घंटे में टोल कंपनी को 12 से 15 लाख का टैक्स मिलता है।
जींद में किसानों ने टोल प्लाजा को फ्री करा दिया है। जींद-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खटकड़ गांव के टोल प्लाजा के बैरियर को उठा दिया गया है। किसी भी आने-जाने वाले से टोल नहीं लिया जा रहा है।

Exit mobile version