Site icon Samagra Bharat News website

सुपर‍स्‍टार रजनीकांत की तबीयत हुई खराब, हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती

समग्र समाचार सेवा
चेन्नई,25दिसंबर।
सुपर‍स्‍टार रजनीकांत को तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके ब्‍लडप्रेशर में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा था, जिसकारण वह अस्वस्थता महसूस कर रहे थे। हैदराबाद के अपोलो अस्पताल ने कन्फर्म किया है कि उनके ब्लड प्रेशर में तेजी से उतार चढ़ाव हो रहा है. जिसके बाद उन्हें अस्पताल के डॉक्टर्स ने अपनी देखरेख में रखा है। रजनीकांत अपनी फिल्म ‘अन्नाथे’ की शूटिंग कर रहे थे इसी दाैरान उनकी तबीयत खराब हो गई।

बता दें कि फिल्म के सेट पर 8 लोगों को कोरोना हो चुका है। जिस कारण फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। फिल्म की शूटिंग दिसंबर 14 को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हुई थी, जिसके बाद अब सेट पर कोरोना के मरीज पाए जाने के बाद शूटिंग को रोक दिया गया है। फिल्म का निर्देशन सिरुथई सिवा कर रहे हैं। इस फिल्म में नयनतारा और कीर्ति सुरेश अहम रोल में नजर आने वाली हैं।

Exit mobile version