Site icon Samagra Bharat News website

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया घोषित

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25दिसंबर।
बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम इंडिया के प्लेइंग XI की आज घोषणा कर दी गई है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली इस टीम में पंजाब के युवा बल्लेबाज शुबमन गिल और हैदराबाद के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को डेब्यू का मौका मिलने जा रहा है> इसके अलावा युवा विकेटकीपर रिषभ पंत और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को इस टेस्ट मैच में मौका मिला है।
इस घोषणा के साथ साफ है कि टीम इंडिया पहला टेस्ट मैच हारने के बाद 4 बदलाव के साथ मैदान में उतरेगी। कप्तान विराट कोहली इस टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, वहीं मोहम्मद शमी चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।
इसके अलावा ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की जगह शुबमन को मौका मिला है, जबकि रिद्धिमान साहा की जगह पंत को मौका मिला है।

Exit mobile version