Site icon Samagra Bharat News website

रूस के रयाजान क्षेत्र में आज सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत..

समग्र समाचार सेवा
मॉस्को,25दिसंबर।
रूस के रयाजान क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हो गये। आपातकाल मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि उसे दुर्घटना के बारे में तड़के 3:06 बजे सूचना मिली। मॉस्को से वोल्गोग्राड जा रही बस स्कोपिन शहर के निकट आर -22 रोडवे पर वाइसोकोय बस्ती के पास पलट गयी।

जानकारी के मुताबिक बस में 26 लोग थे जिनमें दो बच्चे और दो चालक भी शामिल थे। दुर्घटना के कारण तीन लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हुए हैं।”

Exit mobile version