Site icon Samagra Bharat News website

कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों ने एक आतंकी मारा, जम्मू में दो गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद

समग्र समाचार सेवा
श्रीनगर,26दिसंबर।
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को बारामुला में मुठभेड़ के बाद शुक्रवार को शोपियां के कनिगम इलाके में आतंकियों के साथ पुलिस और सुरक्षा बलों की मुठभेड़ जारी है। कश्मीर जोन पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में जैसे ही और जानकारी सामने आएगी उसे साझा किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि ऐहतियात के तौर पर लोगों से अपील की गई है कि वो एनकाउंटर वाली जगह पर ना आए। आतंकियों का किस संगठन से संपर्क है उसके बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

उधर, पुलवामा के त्राल में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक ग्रेनेड बरामद किया। इसके साथ ही पुलवामा में बुधवार से सुरक्षा बलों द्वारा गिरफ्तार किये गये आतंकवादियों की संख्या 11 हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस, 42 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 180 बटालियन ने शुक्रवार को त्राल के सैयदाबाद गांव में एक आवास में तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान एक आतंकवादी आमिर अशरफ खान को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक चीनी हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया जो उसके घर के परिसर में एक प्लास्टिक के जार में छुपाकर रखा गया था।” उन्होंने कहा, “कानून की संबंधित धाराओं के तहत कोई मामला 109/2020 की एफआईआर पुलिस स्टेशन त्राल में आतंकवादी सहयोगी के खिलाफ पंजीकृत नहीं है।”

गौरतलब है कि पुलवामा के ग्राम डडसरा और लारमोहा में अल-बद्र आतंकवादी संगठन के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किये जाने के एक दिन बाद यह गिरफ्तारी हुई है। सुरक्षा बलों ने बुधवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। ये आतंकवादी कथित तौर पर ग्रेनेड हमले करने, धमकी के पोस्टर चिपकाने और पुलवामा के त्राल और अनंतनाग के संगम में आतंकवादियों को रसद मुहैया करने में शामिल थे।

Exit mobile version