Site icon Samagra Bharat News website

अमेरिका के नेशविल में सड़क पर खड़े वाहन में जोरदार विस्फोट

समग्र समाचार सेवा
नेशविल,26दिसंबर।
नेशविल में क्रिसमस वाले दिन केंद्रीय टेलीफोन एक्सचेंज की इमारत के पास सुनसान सड़क पर खड़े एक वाहन में जोरदार विस्फोट होने से संचार सेवाएं ठप पड़ गईं, पुलिस की आपात प्रणाली ने भी काम करना बंद कर दिया तथा शहर के हवाईअड्डे से उड़ानों को भी रोकना पड़ा। शुक्रवार को पुलिस गोलीबारी की खबरों की जांच कर रही थी तभी उन्हें एक वाहन का पता चला जिसमें से पहले से रिकॉर्ड की गई चेतावनी की आवाज आ रही थी जिसमें कहा जा रहा था कि वाहन में लगा बम 15 मिनट में फट जाएगा।

मेट्रो नेशविल पुलिस प्रमुख जॉन ड्रेक ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने आसपास की इमारतों को खाली करवाया और बम निरोधक दस्ते को बुलाया लेकिन कुछ ही देर बाद वाहन में धमाका हो गया। तीन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया तथा उन सभी की हालत स्थिर है। मेयर जॉन कूपर ने इसे शांति और उम्मीद के माहौल को डर और आशंका में बदलने का प्रयास बताया। पुलिस का मानना है कि विस्फोट इरादतन किया गया है हालांकि इसके पीछे मकसद क्या था यह अभी पता नहीं चल सका है।

Exit mobile version