Site icon Samagra Bharat News website

पीएमसी बैंक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय राउत की पत्नी को ईडी ने भेजा समन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27 दिसंबर।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को पीएमसी बैंक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए 29 दिसम्बर को तलब किया है।
बता दें कि वर्षा राउत को मुंबई में केंद्रीय एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। यह उनको पेश होने के लिए जारी तीसरा समन है, इससे पहले वह दो बार स्वास्थ्य आधार पर एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुई हैं।

पूछताछ के लिए उन्हें समन धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक ईडी वर्षा राउत से उस राशि की ‘रसीद के बारे में पूछताछ करना चाहता है जिसका कथित तौर पर बैंक से गबन किया गया था।

ईडी ने पिछले साल अक्टूबर में पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक में कथित ऋण धोखाधड़ी की जांच के लिए हाउजिंग डेवलपमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल), उसके प्रमोटर राकेश कुमार वधावन और उनके बेटे सारंग वधावन, उसके पूर्व अध्यक्ष वी. सिंह और पूर्व प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस के खिलाफ पीएमएलए के एक मामला दर्ज किया था।

Exit mobile version