Site icon Samagra Bharat News website

एमएस धोनी को मिला आईसीसी का दशक का खेल भावना पुरस्कार, बीसीसीआई ने दी बधाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28दिसंबर।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आईसीसी का दशक का खेल भावना पुरस्कार जीतने पर बधाई दी है।
बता दे कि आज धोनी को आईसीसी का दशक का खेल भावना पुरस्कार से नवाजा गया है। फैंस ने 2011 में इंग्लैंड के नॉटिंघम टेस्ट में बल्लेबाज इयान बेल के अजीब हालात में रन आउट होने के बाद उन्हें वापस बुलाने के लिए धोनी को इस पुरस्कार के लिए चुना।

बीसीसीआई से ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल पर एमएस धोनी को टैग करते हुए माही की एक फोटो अपलोड करते हुए लिखा, ‘ आईसीसी का दशक का खेल भावना पुरस्कार जीतने के लिए बधाई हो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी। ‘

Exit mobile version