Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना संक्रमित उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत का दिल्ली एम्स में होगा इलाज

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 28दिसंबर।
कोरोना संक्रमित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बेहतर उपचार के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती होंगे। मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक दर्शन सिंह रावत ने बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर जांच के लिए सीएम रावत को दिल्ली ले जाया जा रहा है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सीएम की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

मुख्यमंत्री के फिजिशियन डॉ. एनएस बिष्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वास्थ्य ठीक है। उन्हें रात में बुखार आया था, जिसमें अब कमी भी आई है। उनके फेफड़ों में हल्का संक्रमण है। एम्स दिल्ली के चिकित्सकों से परामर्श किया गया। उनकी सलाह पर जरूरी परीक्षण के लिये मुख्यमंत्री एम्स दिल्ली जा रहे हैं।

बता दें कि 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उनकी पत्नी और बेटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तभी से वह होम आइसोलेशन में थे। शनिवार से उन्हें हल्का बुखार था। इसपर रविवार को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनकी खून की जांच और सीटी स्कैन हुआ। इस दौरान फेफड़ों में हल्का इंफेक्शन पाया गया, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी थी।

Exit mobile version