Site icon Samagra Bharat News website

प्याज की सभी किस्मों का निर्यात एक जनवरी 2021 से मुक्त रूप से किया जा सकता है- विदेश व्यापार महानिदेशालय

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29दिसंबर।
प्याज की कीमतों में गिरावट देखने के बाद अब सरकार ने प्याज की सभी किस्मों के निर्यात लगाई गई रोक को अगले साल एक जनवरी से हटाने का फैसला किया है. सरकार ने इस साल सितंबर में कीमतों में तेजी आने और घरेलू बाजार में उपलब्धता बढ़ाने के लिए प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी थी।

विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘प्याज की सभी किस्मों का निर्यात … एक जनवरी 2021 से मुक्त रूप से किया जा सकता है.’’ विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) वाणिज्य मंत्रालय की इकाई है जो कि निर्यात और आयात-संबंधी मुद्दों को देखता है।

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में प्याज का खुदरा मूल्य 35-40 रुपये प्रति किलोग्राम तक है।

Exit mobile version