Site icon Samagra Bharat News website

क्या आप भी कर रहे है नए साल के जश्न की तैयारी, सोच लें कही महंगा ना पड़े सेलीब्रेशन

corona has been continuously hunting people one by one. Therefore, before the New Year celebrations 2021, think that these celebrations should not cause any trouble for you and your loved ones.

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, स्निगधा श्रीवास्तव 29दिसंबर।

वैसे तो हर साल भारत में सभी त्योंहारो की धुम होती है। होली हो या ईद या क्रिसमस डे त्योहार का असली मतलब भारत में ही समझ आता है।
यहां सभी धर्मों के लोंग सारे त्योहारों को मिलजुल कर मनाते है। ऐसा ही कुछ होता है थर्टी फर्स्ट यानि 31 दिसंबर की रात..यह रात लोंग बड़े ही धुमधाम से मनाकर नए साल यानि 1 जनवरी का स्वागत करते है।

इस साल भी लोग नए साल के जश्न की तैयारी कर रहे होंगे, तरह तरह के प्लानिंग भी कर रहे होंगे लेकिन रूकिए…..आपको बता दें कि 2020 साल देश के लिए बड़ा ही खराब रहा इस साल देश में ही नहीं पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के आतंक से करोंड़ों लोंगो की जाने जान चुकी है। इतना ही नहीं कोरोना का आतंक अभी भी जारी है..कोरोना लगातार एक के बाद एक लोंगो को अपनी शिकार बना रहा है। इसलिए नए साल के सेलीब्रेशन से पहले सोच लें कि कहीं यह सेलीब्रेशन आपके लिए औऱ आपके अपनों के लिए कष्ट का कारण ना बन जाएं।
कोरोना महामारी के चलते जिला प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। इसके चलते पुलिस इस बार पूरी सख्ती बरतने वाली है। हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई को पुलिस के साथ ही चकराता और कालसी वन प्रभाग के अधिकारियों ने भी रणनीति तैयार की है। जंगलों के अंदर जाकर कोई नए साल का जश्न न मना पाए, इसके लिए जहां संबंधित वन प्रभाग की टीम अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करेंगी।
वहीं, पुलिस पिकनिक स्थल, रिसोर्ट और अन्य स्थलों पर विशेष ध्यान रखेगी।

डाकपत्थर और कुल्हाल क्षेत्र के सभी चिह्नित पिकनिक स्पॉट पर पुलिस की तैनाती रहेगी, जो एल्कोमीटर के साथ नशे में वाहन चलाने वालों की चेकिंग करेगी। पिकनिक स्पॉट पर घूमने पर कोई पाबंदी नहीं है, लेकिन नए साल के जश्न में हुड़दंग करने पर पकड़े गए तो पूरी रात हवालात में बितानी पड़ सकती है, क्योंकि जिला प्रशासन की ओर से थर्टी फर्स्ट और नए साल के कार्यक्रमों पर इस बार पाबंदी लगाई गई है।

बॉर्डर पर भी होगा फोकस

जिन युवाओं ने चोरी छिपे पिकनिक स्पॉट पर कार्यक्रम और जंगल में जश्न मनाने की सोची है। वह इस बार अपना प्रोग्राम टाल दें, वरना पुलिस व वन प्रभाग की सख्ती उन पर भारी पड़ सकती है।

Exit mobile version