Site icon Samagra Bharat News website

ठंड से कांपा उत्तर भारत, शून्य से नीचे जा सकता है पारा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,29दिसंबर।
देश के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। वहीं कई राज्य शीत लहर की चपेट में आ चुके हैं। पूरे उत्तर भारत में शीत लहर का कहर देखने को मिल रहा है। देश के उत्‍तरी हिस्‍सों में शीतलहर के साथ ही ठंड का प्रकोप जारी है। जम्‍मू कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण सर्दी और बढ़ चुका है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि उत्तर भारत के हिस्सों में 29 से 31 दिसंबर तक रात के तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। कई राज्यों में शीतलहर चल रही है।
आईएमडी ने कहा कि कि शीतलहर की स्थिति में दो जनवरी से कमी आने की संभावना है। 30-31 दिसंबर के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के हिस्सों और ओडिशा में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि अगले तीन दिनों (29-31 दिसंबर) के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। उसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि होगी।’ राज्यों के लिए ऑरेंज चेतावनी भी जारी की गई है।

आईएमडी ने कहा कि 29-30 दिसंबर के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में हाड़ कंपाने वाली शीतलहर चल सकती है।

Exit mobile version