Site icon Samagra Bharat News website

पटना में प्रदर्शन कर रहें किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज और पत्थरबाजी

समग्र समाचार सेवा
पटना, 29दिसंबर।
बिहार की राजधानी पटना में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने का आरोप है। बता दें कि इससे पहले दिन में, अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के हजारों सदस्यों के साथ-साथ अन्य वाम संगठनों ने पटना के राजभवन में केंद्र के तीन कृषि कानूनों को लेकर विरोध मार्च निकाला।

जानकारी के मुताबिक, विरोध मार्च पटना के गांधी मैदान से शुरू हुआ लेकिन डाक बंगला चौक पर पुलिस ने बैरिकेड्स और बैटन का इस्तेमाल करते हुए रोक दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई. विभिन्न वाम दलों के सदस्यों और यूनियनों के नेतृत्व में ये विरोध मार्च किसानों द्वारा एकजुटता के साथ आयोजित किया गया था।

डाक बंगला चौराहे पर जब किसानों को रोका गया तो उनके और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई. अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसके बाद भगदड़ मच गई. पुलिस ने भाग रहे किसानों को दौड़ाकर पीटा. कई किसानों ने गलियों में छिपकर अपनी जान बचाई।

Exit mobile version