Site icon Samagra Bharat News website

लोकप्रिय तेलुगू फिल्म अभिनेता राम चरण कोरोना पॉजिटिव

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29दिसंबर।
लोकप्रिय तेलुगू फिल्म अभिनेता राम चरण कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। वो अपने घर पर ही क्वारंटीन में हैं। राम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा है कि मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। कोई लक्षण नहीं है. घर पर ही क्वारंटीन हूं। आशा है कि जल्द ही ठीक हो कर और अधिक मजबूती से लौटूंगा।

साथ ही उन्होंने कहा, मेरे संपर्क में आए उन सभी लोगों से अनुरोध है कि वो अपना परीक्षण कराएं. जल्द ही रिकवरी पर अधिक अपडेट दूंगा।

Exit mobile version