Site icon Samagra Bharat News website

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा का कोरोना वायरस के कारण निधन

समग्र समाचार सेवा
शिमला,29दिसंबर।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण आज तड़के निधन हो गया है। शैलजा का राज्य के कांगड़ा जिले के टांडा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था।
पूर्व मुख्यमंत्री ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजन को यह अपूरणीय क्षति सहने की ताकत देने की प्रार्थना की। शैलजा कुछ दिन पहले संक्रमित पाई गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बता दें कि शांता कुमार को संक्रमित पाए जाने के एक दिन बाद शनिवार को टांडा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार के चार अन्य सदस्य, उनका निजी सचिव, सुरक्षा अधिकारी और चालक भी संक्रमित पाए गए हैं।
बता दें, पूर्व सीएम और उनके परिवार के चार अन्य सदस्य के साथ ही उनके निजी सचिव, सुरक्षा अधिकारी और चालक भी संक्रमित पाए गए थे। इस सभी का इलाज चल रहा है।

Exit mobile version